अहिरौली बाजार। कप्तानगंज ब्लॉक के गिदहा चक बैरिया विद्युत उपकेंद्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। मंगलवार को विद्युत विभाग ने इस समस्या के समाधान के लिए नए फाइफ एमबीए के ट्रांसफार्मर के जगह पुराना ट्रांसफार्मर भेज दिया। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के उपभोक्ता भोला सिंह, सतीश, विवेक सिंह, रामलक्ष्न, अजय कुमार, नरेन्द्र, मोतीलाल, राजकुमार सहित काफी संख्या लोग मौके पर पहुंचकर पुराने ट्रांसफार्मर का जमकर विरोध शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं के विरोध के बाद ट्रांसफार्मर को फाउंडेशन से हटाकर पावर हाउस परिसर के बाहर कर दिया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह नए ट्रांसफार्मर के जगह पर पुराना ट्रांसफार्मर किसी भी कीमत पर नहीं लगेगा।