पडरौना शहर के गायत्री नगर वार्ड के बलूचहां में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए पूजन करते बुलबुल ज
पड़रौना। शहर में गायत्री नगर वार्ड स्थित (पुराना बलूचहां) गांव में सीसी रोड निर्माण कार्य का मंगलवार को विधि-विधान से पूजन कराकर शुभारंभ किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष उर्फ बुलबुल जायसवाल ने कहा कि विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का बेहतर होना जरूरी है। सीसी रोड निर्माण से लोगों को जलभराव और कीचड़ से निजात मिलेगी और आवागमन में सहूलियत होगी। इस मौके पर रामरतन गुप्ता, कैलाश शर्मा, अवधेश चौरसिया, भोला मिश्रा, तुलसी शर्मा, रामदुलारे गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, आलोक गुप्ता, संतोष शर्मा, राकेश गुप्ता, गुल्लू मद्धेशिया, सन्नी मिश्रा आदि मौजूद थे। संवाद