फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आधी रात में महिला कांस्टेबल के आवास में घुसा सिपाही, पीटा गया

Mon, 29 Jul 2024 05:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली में तैनात एक महिला कांस्टेबल के आवास में शनिवार रात एक मनचला सिपाही घुस गया। महिला के पति ने आसपास के आवासों में रहने वाले पुलिसकर्मियों की मदद से मनचले की धुनाई कर दी। आधी रात में सिपाही की शर्मनाक करतूत और फिर उसकी पिटाई के घटनाक्रम से अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कोतवाली में ही तैनात मनचला सिपाही कई दिन से अश्लील मैसेज भेजकर महिला कांस्टेबल को परेशान कर रहा था। आजिज आकर महिला कांस्टेबल ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद कोतवाल से शिकायत की। मनचले सिपाही की करतूत की जांच के लिए स्वाट टीम भी जुट गई। चर्चा है कि शनिवार की रात मनचले सिपाही ने महिला कांस्टेबल को मैसेज करना शुरू कर दिया। महिला कांस्टेबल के पति ने मोबाइल लेकर मनचले को आवास में आवास पर आने को कहा।
आधी रात में मनचला सिपाही महिला कांस्टेबल के आवास पर पहुंच गया। आसपास के पुलिसकर्मियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पूरे दिन इस मामले की चर्चा पुलिसकर्मियों में रही। चर्चा है कि आरोपी सिपाही की कारस्तानी से तंग आकर एक महिला सिपाही अवकाश पर चली गई है। रविवार की शाम तक इस मामले में कोई कार्रवाई सामने नहीं आई। एसपी धवल जायसवाल ने कोतवाली आवास में ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला सामने आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें