फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रेंटिसशिप योजना से युवाओं को जोड़ें : डीएम

Sat, 29 Jun 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक हुई। डीएम ने अप्रेंटिसशिप योजना से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि कौशल विकास की संभावनाओं के देखते हुए कौशल विकास के लिए योजनाएं बनाएं। स्थानीय स्तर पर मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कराने और कृषि से संबंधित जैसे फूड पैकेजिंग व हल्दी, गन्ने, केला खेती से जुड़े किसानों को प्रशिक्षण के लिए कोर्स का चयन करने के लिए निर्देश देते हुए अप्रेंटिसशिप योजना के तहत स्थानीय प्रतिष्ठानों से संपर्क कर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें, ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें। इस दौरान जिला समन्वयक दीपक कुमार यादव, डीडीओ प्रतिभा मिश्रा, पीडी जगदीश तिवारी, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें