फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मदनी मस्जिद पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sun, 16 Feb 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कस्बे में नक्शे से बढ़कर मदनी मस्जिद के हुए निर्माण के कुछ हिस्से पर बुलडोजर चलने के बाद राजनीतिक सियासत गरमा गई है। शनिवार को कलक्ट्रेट कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र एडीएम न्यायिक को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर प्रतिशोध में कार्रवाई का आरोप लगाया। हाटा कस्बे में निर्माणाधीन मदनी मस्जिद पर नौ फरवरी को अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की मौजूदगी में नगर पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमण वाले हिस्से का निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। इससे मस्जिद पक्षकारों में आक्रोश बढ़ गया और कांग्रेस, सपा के नेता भी मौके पर पहुंचकर मस्जिद के पक्षकारों से जानकारी ली थी। इसके विरोध में दोपहर को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए केंद्र सरकार से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें