फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनसमस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Jul 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर में खाद, पानी, विद्युत कटौती व लो वोल्टेज से जूझ रहे आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष राधे विश्वकर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कसया को सौंपा। इस दौरान उन्होंने पीडब्लूडी विश्राम गृह से गांधी चौक होते हुए तहसील तक जोरदार प्रदर्शन भी किया। अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि खाद की कमी, लो वोल्टेज व विद्युत कटौती से किसानों से लेकर आम जनता परेशान है। सरकार को इससे कुछ लेना देना नहीं है। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी तारकेश्वर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नागेन्द्र सिंह, राधा कृष्ण शर्मा, पलटन यादव, अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें