फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बदला

Fri, 12 Apr 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जिला कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव हुआ है। कार्यवाहक अध्यक्ष रहे मनोज सिंह की जगह ऋषिकेश मिश्र को नया कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। ऋषिकेश मिश्र इसके पहले किसान कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी में भी उन्होंने महासचिव के रूप में काम किया है। उनके कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

पडरौना ब्लॉक के सिसवा मठिया गांव निवासी ऋषिकेश मिश्र ने छात्रसंघ से राजनीति की शुरुआत की थी। छात्र राजनीति के समय ही वह कांग्रेस से जुड़े। बाद में वह अपने गांव के ग्राम प्रधान चुने गए। जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव रहने के बाद उन्हें पार्टी की ओर से किसान कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर रहने वाले ऋषिकेश मिश्र को कांग्रेस पार्टी ने अब कुशीनगर का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनके कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें