पडरौना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रहे ज्योतिष कुमार पांडेय को प्रांतीय मंत्री मनोनीत किया गया है। शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। नवनियुक्त प्रदेश मंत्री ज्योतिष कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक संगठन को और शक्तिशाली बनाने में सक्रियता के साथ प्रयास करूंगा। संघ से जुड़े शिक्षकों के हितों की लड़ाई और मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। उनके प्रांतीय मंत्री बनने पर प्रधानाचार्य बीके दूबे, उमेश उपाध्याय, पंकज श्रीवास्तव, नागेश्वर पति त्रिपाठी, डॉ. नित्यानंद मिश्रा, राजेश कुमार पाठक, अशोक कुमार चौरसिया, जितेंद्र मणि त्रिपाठी, महेश कुमार मिश्रा आदि ने उन्हें बधाई दी है। संवाद