फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एडीओ पंचायत और सचिव पर सरकारी धन के गबन के आरोप की पुष्टि

Tue, 24 Sep 2024 06:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। एडीएओ पंचायत और सचिव के खिलाफ सरकारी धन के गबन के आरोप की पुष्टि हो गई है। जांच अधिकारी ने अपनी आख्या के साथ दोषी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की संस्तुति करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। सीडीओ ने डीपीआरओ को केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने अगस्त में सुकरौली ब्लॉक में पंचायत भवनों के निर्माण कार्य की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया था। बीडीओ ने ग्राम सभा चिलुवां और बेलवां खुर्द में पंचायत भवनों का निरीक्षण किया। निर्माण संबंधी पत्रावली देखने से पता चला कि ग्राम सभा बेलवा खुर्द के जिस पंचायत भवन का निर्माण को पूर्ण बता कर पूरा धन निकाल लिया गया हैं, वह अभी अधूरा है। पंचायत भवन में न खिड़की व दरवाजे लगे हैं और न ही प्लास्टर हुआ है।
ग्राम सभा चिलुआ के पंचायत भवन की छत टपक रही थी और बीम झुका हुआ था। निर्माण कार्य भी पूर्ण नहीं है। इस मद की धनराशि का भुगतान किसी अन्य कार्य में कर दिया गया था। इससे पंचायत भवन का निर्माण पूर्ण नहीं होने पाया। इन कार्यों और भुगतान के समय एडीओ पंचायत रामाशीष गौतम ग्राम पंचायतों के प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे थे। बीडीओ ने सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
विज्ञापन

चार सितंबर को सीडीओ को भेजी जांच रिपोर्ट में बीडीओ ने चिलुवां और बेलवां में सरकारी धन के दुरुपयोग और गबन के आरोप की पुष्टि की थी। बीडीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने 17 सितंबर को डीपीआरओ को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने और अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तत्कालीन एडीओ पंचायत और सचिव पर सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में केस दर्ज कराने के निर्देश मिले हैं। निर्देश का अनुपालन करने के लिए संबंधित काे आदेश दिया गया है। अन्य विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें