पडरौना। सपा की तरफ से रामकोला रोड स्थित एक होटल में 20 अगस्त को पिछड़े समाज के लोगों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने दी। उन्होंने बताया कि जिले का यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से लोगों से संपर्क कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। संवादध