फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूरी तैयारी व पारदर्शिता से कराएं पुलिस भर्ती परीक्षा

Mon, 26 Feb 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्यर्थी बोले- परीक्षा निरस्त करने का फैसले स्वागत योग्य, 17 व 18 को परीक्षा हुई थी,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। 17 व 18 फरवरी को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने और अभ्यर्थियों की शिकायतों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखित परीक्षा निरस्त कर दिया है। सरकार ने छह माह के भीतर दोबारा परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस निर्णय से कुछ अभ्यर्थी खुशी तो कुछ दुखी हैं। परीक्षा में शामिल युवाओं का कहना है कि सरकार को पूरी तैयारी और पारदर्शिता के साथ परीक्षा करानी चाहिए। मुख्यमंत्री की तरफ से परीक्षा निरस्त करने का फैसले स्वागत योग्य है।
गौरतलब है कि प्रदेश में सिपाही भर्ती के कुल 60 हजार पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई गई थी। इसके लिए जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां नौ हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस परीक्षा में पहले दिन दूसरे पाली में प्रदेश के कुछ केंद्रों पर प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आई थी। सोशल मीडिया पर सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र भी वायरल हुआ।
विज्ञापन

परीक्षा निरस्त कराने को लेकर अभ्यर्थियों ने लखनऊ में प्रदर्शन भी किए। अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद सीएम योगी ने भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया। सरकार के फैसले के बाद भर्ती परीक्षा में शामिल युवा फैसले का स्वागत कर रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि परीक्षा कराने और निरस्त होने के बाद उनका मनोबल कम होता है।

0000000

सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त करने के सरकार के फैसले का स्वागत है। हालांकि परीक्षा निरस्त होने से अभ्यर्थियों का मनोबल कमजोर पड़ता है। इसलिए सरकार को पूरी तैयारी और पारदर्शिता के साथ परीक्षा करानी चाहिए। दोबारा होने वाली परीक्षा में सरकार सभी बिंदुओं को ध्यान में रखे।

- पूजा मल्ल, अभ्यर्थी


0000000

पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त करने के सरकार के फैसले का स्वागत करती हूं। परीक्षा में शिकायतों के बाद फिर निरस्त करना अच्छा फैसला है। अगर परीक्षा निरस्त नहीं होती तो गलत लोगों का चयन हो जाता।


- मनीषा गौतम, अभ्यर्थी


0000000

परीक्षा में बहुत सरल प्रश्न पूछे गए थे। सरकार की तरफ से उसे निरस्त करने पर थोड़ा मायूस हूं। लेकिन इस फैसले का स्वागत भी करता हूं। सरकार को दोबारा पारदर्शिता के साथ परीक्षा करानी चाहिए। सरकार से मांग है की प्रश्नपत्र लीक होने में जिसका भी हाथ हो उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


- भास्कर राय, अभ्यर्थी

0000000

इस बार परीक्षा बहुत ही अच्छा हुआ था। सफल होने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मायूसी हुई है। दोबारा परीक्षा कराने का फैसला सही है। लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने में जो भी शामिल हों उन पर करवाई होनी चाहिए।


- बैजनाथ शाह, अभ्यर्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें