मथौली। मोतीचक ब्लॉक के लंबे समय तक ब्लॉक प्रमुख रहे बृजनारायण सिंह उर्फ भोला सिंह (85) का शनिवार की रात उनके पैतृक गांव मंगलपुर उर्फ मंगरुआ में निधन हो गया। उनके निधन पर जिलेभर के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। बृजनारायण सिंह उर्फ भोला सिंह 1980 से 1984 तक जिला परिषद के सदस्य तथा 1984 से 2000 तक मोतीचक ब्लॉक के प्रमुख रहे। साथ ही कप्तानगंज केन यूनियन में लगातार 20 वर्ष तक डेलीगेट रहे। रविवार को उनका अंतिम संस्कार छोटी गंडक नदी के अथरहा घाट पर किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद विजय कुमार दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, संदीप सिंह, मनोज सिंह, पिंटू सिंह सैथवार, प्रदीप कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, बीडीओ रामानंद वर्मा, पवन केसरवानी, एसओ राजकुमार बरवार, रामकोला एसओ विनय कुमार सिंह, प्रवीण बगाड़िया, इंद्रजीत सिंह, अवधेश सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। संवाद