लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार स्थित हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर काॅलेज से सेवानिवृत्त हुए 88 वर्षीय शिक्षक ओंकार दत्त तिवारी का रविवार की सुबह करीब चार बजे निधन हो गया। वे महराजगंज जिले के श्याम देउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार के चौपरिया गांव निवासी थे। उनके निधन पर अवधेश पांडेय, राजेश सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, आत्मा राम लाटा, देशदीपक गुप्ता, मोहन यादव, जयप्रकाश मौर्य आदि ने शोक जताया है। संवाद