कसया। नगर कसया के एसएसपी मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर गिरीश सिंह बघेल के आकस्मिक निधन से डॉक्टरों सहित आमजन में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार की रात हृदय गति रुकने से डॉक्टर बघेल की मौत हो गई। वह कसया तहसील क्षेत्र के नदवा विशुनपुर के मूल निवासी थे।
बताते चलें कि कोरोना काल में जब डॉक्टर मरीज को देखने से कतरा रहे थे, उस समय डॉक्टर बघेल मरीजों का इलाज कर रहे थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए डॉक्टरों का तांता लगा रहा। उनका अंतिम संस्कार रविवार को ही कर दिया गया।