फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शोक सभा कर दिवंगत अधिवक्ता को दी श्रद्धांजलि

Sun, 12 May 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली के महादनपुर सिहुलिया गांव निवासी 38 वर्षीय आदिश्वर तिवारी की शुक्रवार की देर रात महुआरी चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार को अधिवक्ता और समाजसेवियों ने शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के महादनपुर सिहुलिया निवासी आदिश्वर तिवारी हाटा तहसील में वकालत करते थे। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वे घर आ रहे थे। उसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें सुकरौली पीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार की दोपहर बाद परिजनों ने हेतिमपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर किया। शनिवार को कस्बे में शोक सभा आयोजित कर तहसील के अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ज्ञान विक्रम सिंह, बुद्धदेव त्रिपाठी, संजीव जायसवाल, अष्टभुजा श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, रामेश्वर पांडेय, दिलीप मिश्रा, रविंद्र मणि त्रिपाठी, रामप्रवेश कसौधन, धीरज त्रिपाठी आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें