फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिवाली पर आपात स्थिति से निपटने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज में छह बेड सुरक्षित कर बनाया गया बर्न वार्ड
विज्ञापन

- तहसील मुख्यालय पर तैनात रहेगी अग्निशमन की गाड़ी
- रविवार को भी मुख्य बाजार में सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक रहेगी नो इंट्री

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। दिवाली पर आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, पुलिस व अग्निशमन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा है। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा तहसील स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गऐ हैं। ताकि आपात स्थिति होने पर राहत कार्य तत्काल शुरू कराया जा सके। मेडिक कॉलेज में छह बेड का बर्न वार्ड बनाया गया है। इसमें चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। जो 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। वहीं अग्निशमन विभाग की गाड़ियां सभी तहसील मुख्यालयों पर तैनात की गई है।


इमरजेंसी में तैनात रहेंगे चिकित्सक व कर्मचारी
हादसा होने पर तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज के जनरल वार्ड के छह बेड आरक्षित कर बर्न वार्ड बना दिया है। साथ ही इमरजेंसी में भी अतिरिक्त बेड सारी सुविधाओं के साथ लगाए गए है। आपात स्थिति में चिकित्सकों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पांच-पांच की संख्या में स्वास्थ्य कर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। इनके अलावा दो सर्जन डॉक्टरों को तैनात किया गया है। प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारी कर ली गई है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन




एंबुलेंस सेवा को भी कर दिया गया है अलर्ट

दिवाली पर स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। सभी सीएचसी, पीएचसी पर विशेष व्यवस्था के तहत डॉक्टर तैनात रहेंगे। दवाओं के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। 108 नंबर की 34, 102 नंबर की 37 एंबुलेंस किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगी। चार एएलएस एंबुलेंस को दिवाली के दिन हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि दिवाली के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी जिला अस्पताल और सीएचसी पर तैनात डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉप की डयूटी निर्धारित कर दी गई है। खुद भी सीएचसी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था चुस्त रखने का निर्देश दे रहे हैं।



तहसील मुख्यालयों पर मुस्तैद रहेंगे अग्निशमनकर्मी

जिला मुख्यालय के अलावा सभी तहसील मुख्यालय पर एक-एक दमकल गाड़ी तैनात कर दी गई है। इस पर फायरमैन समेत अन्य कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि जिले में अग्निशमन विभाग के पास कुल सात बड़ी और एक छोटी गाड़ी है। इसमें से एक बड़ी अयोध्या गई है। शेष बचे गाड़ियों को एक-एक की संख्या में सभी तहसील मुख्यालय पर तैनात कर दिया गया है। हर आपात स्थित से निपटने के लिए पूरा अग्निशमन विभाग अलर्ट पर है।
विज्ञापन



शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

दीपावली पर्व पर शहर में भीड़भाड़ अधिक होती है। इसको देखते हुए धनतेरस के दिन से ही शहर के मुख्य बाजार में नो एंटी जोन घोषित कर वहां बड़े और कॉमर्सियल वाहनों के जाने पर रोक लगा दिया गया है। रविवार को भी पडरौना और कसया के मुख्य बाजार में सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक नो एंटी जोन रहेगी। शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस के साथ ही पीएसी व पुलिस, होमगार्ड और पीरआबी के जवान लगाए तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी गश्त पर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें