फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में कंपाउंडर और मजदूर की मौत, घर में मचा कोहराम

Sat, 30 Sep 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान में कंपाउंडर को ट्रक ने कुचला, हाइवे पर मजदूर की मौत
विज्ञापन

पडरौना/हाटा। अलग-अलग सड़क हादसों में एक कंपाडर और एक मजदूर की मौत हो गई। तरयासुजान थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई। युवक एक निजी डॉक्टर के यहां कंपाउंडर था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। दूसरा हादसा हाटा कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर हुआ। एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया।
बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिला के बैजुआ निवासी 20 वर्षीय रामबाबू यादव तमकुहीरोड के एक प्राइवेट क्लीनिक पर कंपाउंडर था। घरवालों ने बताया कि जिस क्लीनिक पर वह रहता था। वहां के डॉक्टर के बेटे को बृहस्पतिवार की रात को बाइक से छोड़ने करीब दस किलोमीटर दूर कॉलेज पर गया था। लौटते समय तरयासुजान थाना क्षेत्र के अजय नगर के पास बभनौली बारी के पास ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। एक घंटे तक सड़क पर खून से लथपथ युवक पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तमकुहीराज सीएचसी पर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर शुक्रवार की भोर में हुई। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर बुजुर्ग गांव निवासी 23 वर्षीय रंजीत की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह एक ढाबे पर काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तरायासुजान थाने के इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें