फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को समय से पूरा कराएं, गांवों में लगाएं चौपाल : विजय लक्ष्मी गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किट हाउस सभागार में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों संग की बैठक
विज्ञापन




गोरखपुर। प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचीं। सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों संग बैठक करते हुए उन्होंने विकास कार्यों को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाए। इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन




बैठक को संबोधित करती हुईं उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश पर सभी विभागों के मंत्री जनपदों में जाकर अपने अपने विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। इसका कितना लाभ जनता को मिल रहा है। इसकी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए चल रही योजनाएं को शत प्रतिशत लोगों तक पहुंचाया जाए। कार्यालय में अपनी समस्याओं के लेकर आने वालों संग ठीक से पेश आएं। लोगों की बात सुनकर उनका समय से निस्तारण कराएं। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, पंचायती राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें