पडरौना। क्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग निवासी व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने गांव के पुलिया के पास हुए अतिक्रमण से जलभराव का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। गांव के अब्दुल लतीफ अंसारी ने डीएम उमेश मिश्र को दिए शिकायती पत्र में कहा कि जल निकासी के लिए गांव के पास दो पुलिया के पास कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते बरसात का पानी निकलने के बजाय आसपास के खेत और खाली पड़े स्थानों पर एकत्र हो गया है। इससे फसलें नष्ट हो रही हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की। संवाद