संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पिपरा बाजार क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने सीएम को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने गांव के प्रधान पर मनमानी करने सात बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गांव निवासी सिंगासन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत पत्र भेजकर गांव के खाद गड्ढे की जमीन पर मनमानी तरीके से पक्का निर्माण, खलिहान की भूमि पर पक्का निर्माण का आरोप लगाया है। इन्होंने अतिक्रमण मुक्त करने और श्मशान घाट की पैमाइश कर सीमांकन कराने की मांग की थी।
मुख्यमंत्री ने कुशीनगर डीएम को जांच के लिए आदेश दिया था। मामले की गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सदर एसडीएम को शिकायती की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।