तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के करनपट्टी निवासी महिला ने सोमवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित ने तमकुहीराज थाने पर तैनात एक एसआई व एक सिपाही पर मामले में पक्षपात करने व तहरीर बदलने का आरोप भी लगाया है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के करनपट्टी निवासी फूलकली देवी पत्नी अवधेश कुशवाहा का पड़ोसी से 31 दिसंबर को विवाद हो गया। आरोपियों ने उनके परिवार के लोगों से मारपीट की व दरवाजे पर रखी साइकिल और अन्य सामान उठा ले गए। तमकुहीराज पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया।