फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत

Sat, 03 Feb 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। क्षेत्र के किसानों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। इसमें किसानों ने मीरमाइनर नहर में बीते पांच वर्ष से हेड से टेल तक पानी नहीं आने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सीएम पोर्टल पर किए शिकायत में क्षेत्र के परवेज आलम, अब्बास अली, नजरुल हक, शिव कुमार, शमसुल होदा, सेराज अहमद, खुर्शीद आलम, नजीबुल्लाह ने कहा कि नहर में हेड से टेल तक पानी छोड़ने के लिए कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों मांग पत्र दिया गया। लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने बताया कि बीते पांच वर्ष से इसमें टेल तक पानी नहीं आया है, जिससे क्षेत्र के किसानों को निजी संसाधनों से फसलों की सिंचाई करनी पड़ती है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ रमायन पांडेय ने बताया कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। पता कराकर इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें