पडौना। तुर्कपट्टी थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें दिव्यांग महिला की शिकायत का तत्काल निस्तारण किया गया।
थाना दिवस में पहुंची क्षेत्र के जंगल घोरठ निवासी दिव्यांग वैजंती प्रसाद ने कहा कि साहब पड़ोसी ने उनकी पैतृक जमीन कब्जा कर लिया है। इस पर हलका लेखपाल और पुलिस को मौके पर भेजकर उनकी जमीन की पैमाइश कर उन्हें जमीन पर कब्जा दिला दिया गया। इस दौरान एसएसआई जीत बहादुर यादव, कांस्टेबल कुश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद