फाजिलनगर। क्षेत्र के बलुआ तकिया निवासी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने ऊर्जा मंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने पटहेरवा उपकेंद्र के जिम्मेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा है कि किसानों से नलकूप कनेक्शन के लिए 2500 के स्थान पर पांच से छह हजार रुपये लिया जा रहा है। वे घरेलू कनेक्शन के नाम पर तीन से चार हजार रुपये वसूली की जा रही है। संवाद