पड़रौना। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके बाद भी गांवों में दीवारों पर राजनीतिक पार्टियों के सिंबल और अन्य स्लोगन अंकित हैं।
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रामलखन यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। कहा कि शहरों में लगे पोस्टर बैनर तो हटा दिए गए हैं, लेकिन गांवों में दीवारों पर अब भी राजनीतिक दलों के चुनावी सिंबल लिखे हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनुराग यादव, जिला कोषाध्यक्ष धनेश यादव, सचिव राजदीप, प्रदीप शर्मा, सहीम अख्तर, शिवम तिवारी, संदीपपाल यादव, सन्नी, सरफराज अंसारी आदि मौजूद रहे।