नेबुआ नौरंगिया। खड्डा तहसील सभागार में सोमवार को बरगहा गांव के ग्राम प्रधान की अगुवाई में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें पीडब्ल्यूडी की तरफ से कराए जा रहे सड़क निर्माण के काम को रोके जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें गांव के ही कुछ मनबढ़ लोगों पर सड़क निर्माण कार्य रोके जाने का आरोप लगाया गया है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों की आवाजाही होती है।