फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोबाइल पर अश्लील बातें करने की शिकायत

Sat, 13 Jul 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला को गांव का ही व्यक्ति रात में उसके मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें कर परेशान कर रहा है। महिला ने कई बार उसे रात में फोन करने से मना भी किया लेकिन, वह मान नहीं रहा है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। गांव का रहने वाला एक व्यक्ति रात में मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें करता था। मना करने के बावजूद वह नहीं मानता है और जान से मारने की धमकी देता है। उसके इस हरकत से परिवार के सभी सदस्य परेशान हो गए हैं। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर फोन करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। हल्का दरोगा से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें