सदर तहसील के ग्राम बंधवा स्थित मठ की भूमि को बेचने और बंधक रखने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सदर तहसील क्षेत्र के बंधवा ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने गांव स्थित मठ के पुजारी पर मठ की जमीन को अवैध रूप से बेचने और उसे बंधक रखने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री आदित्यानाथ के जनता दरबार में मिलकर और अन्य उच्चाधिकारियों को भेज गए शिकायती पत्र में बंधवा गांव के ग्राम प्रधान सुरेश पांडेय ने कहा कि गांव में श्रीराम जानकी मठ श्रीराम चंद्र के नाम से 62 एकड़ भूमि है। इसके महंथ रामामणि के निधन के बाद मौजूद पुजारी ने दस एकड़ भूमि गांव के लोगों में अवैध रूप से बेच दी है। शेष 52 एकड़ भूमि गांव के लोगों में बंधक रख दिया है। उन्होंने मठ की जमीन की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में एसडीएम महात्मा सिंह ने बताया कि मठ की जमीन विक्रय नहीं हो सकती है। यदि इस तरह की शिकायत है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।