पडरौना। विशुनपुरा क्षेत्र के चैती मुसहरी गांव के कोटेदार के विरुद्ध गांव के कई लोग लामबंद हो गए हैं। इन लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर नए राशनकार्डों पर राशन न देने और कार्डधारकों से दुर्व्यवहार करने का आरोप कोटेदार पर लगाया है। शिकायत करने वालों में पूर्व प्रधान मुन्ना चौहान, पूर्व बीडीसी सदस्य रामदास गुप्ता, जितेंद्र उर्फ मुन्ना साहनी, राधेश्याम, बृजलाल चौहान, दिनेश, सिकंदर, अखिलेश, रमजान, हबीब आदि शामिल थे।