चोरी समेत लगाए कई गंभीर आरोप लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तुर्कपट्टी क्षेत्र के लवकुश पूरबपट्टी के लोगों ने फाजिलनगर के बीईओ को शिकायती पत्र सौंपा। इन लोगों ने गांव के संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर स्कूल का बर्तन चुराने समेत कई गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
इस गांव के राजकिशोर गोंड, रामकिशुन, भानुप्रताप राव, शिवनारायण, प्रहलाद कुशवाहा आदि ने फाजिलनगर बीईओ को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने एमडीएम का बर्तन चुराकर बेच दिया है। विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट से अब तक कोई कार्य नहीं कराया गया है। स्कूल में छात्रों के लिए पेयजल की व्यवस्था तक ठीक नहीं है। शौचालय पूरी तरह से गंदगी से पटा है। बच्चों में निशुल्क वितरित होने वाली पुस्तकें भी नहीं मिली हैं। बच्चों में फल व दूध का वितरण भी नहीं होता है।
इस संबंध में बीईओ देवमुनि वर्मा ने बताया कि लोगों का शिकायती पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।