सुमही बुजुर्ग के सार्वजनिक शौचालय में लटका ताला।
- फोटो : KUSHINAGAR
दो महीने से नहीं खुल रहा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीण परेशान
बनकटा बाजार। क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग गांव स्थित सामुदायिक शौचालय का ताला दो माह से नहीं खुला है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाने की मांग की है।
गांव के निवासी राणा सिंह कुशवाहा, अवनीश राय, राहुल सिंह, राजू सिंह, ईद मोहम्मद, इसराफिल, संतोष सिंह, रवींद्र तिवारी सहित कई लोगों ने बताया कि दो माह से अधिक समय से शौचालय बंद है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मधुबन सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले शौचालय में लगा मोटर चोरी हो गया। शौचालय के अंदर भी तोड़फोड़ हुई थी। शौचालय को खोलने-बंद करने की जिम्मेदारी केयर टेकर की है। सामुदायिक शौचालय क्यों नहीं खुल रहा है, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। डीपीआरओ अभय यादव ने बताया कि शौचालय नियमित खुलना चाहिए। क्यों नहीं खुल रहा है, इसकी जांच करा रहा हूं। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।