फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया माफी बड़ी नहर के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोड़रिया। ई-रिक्शा और बाइक सवार युवक के बीच मठिया माफी बड़ी नहर के पास बुधवार की शाम टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की स्पीड तेज होने के चलते टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक को खरोंच तक नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया माफी गांव निवासी सुकदेव (42) शाम को बाइक से बाजार जाने के लिए निकला। मठिया माफी गांव के बड़ी नहर के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की गति तेज होने के चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने सुकदेव को मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलने के बाद परिजन पहुंच गए और चीख पुकार मच गई। लोगों का कहना था कि दोनों वाहनों की स्पीड तेज होने के चलते हादसा हुआ है। बाइक सवार हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन

विशुनपुरा थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें