फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कर्मचारियों ने शुरू किया बेमियादी धरना

Tue, 23 May 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं और छात्रों ने एक तरफ जहां कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, वहीं, दूसरी तरफ इस कॉलेज के कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। इनका कहना था कि छात्रनेताओं के अलावा कई बाहरी लोग कॉलेज में चले आ रहे हैं और यहां का वातावरण खराब कर रहे हैं। कर्मचारियों के साथ भी गलत व्यवहार कर रहे हैं। कॉलेज के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज साहा और मंत्री समशेर मल्ल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बेमियादी धरना दिया। उनका कहना था कि छात्रनेताओं की तरफ से कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करना तथा कॉलेज परिसर में उपद्रव करना किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी घटनाएं कॉलेज में बार-बार हो रही हैं। जो कॉलेज के छात्र नहीं हैं, उनका भी बेरोकटोक परिसर में प्रवेश हो जा रहा है। इस पर नियंत्रण लगाया जाना चाहिए। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता मणि त्रिपाठी से कर्मचारियों ने इस पर रोक लगवाने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें