फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कॉलेज गई छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज

Fri, 23 Feb 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। घर से काॅलेज के लिए मंगलवार को निकली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अब तक नहीं लौटी है। उसका मोबाइल भी बंद है। छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर में बताया है कि उनकी 22 वर्षीय बेटी एक डिग्री काॅलेज में स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा है। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे काॅलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। महिला ने बताया है की बेटी का मोबाइल भी बंद है। काफी खोज-बीन के बाद भी उसका पता न चल सका है। पटहेरवा पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। संवाद


0
चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज
पटहेरवा। थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुरानी रंजिश में अपने पड़ोसियों पर गली गलौज करने, मारपीट व जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी की धारा में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हरपुर बेलही ग्रामसभा निवासी राजकुमारी देवी ने तहरीर में बताया है कि 18 फरवरी की सुबह खेत में काम कर रही थी। उसी दौरान शोर गुल की आवाज सुनाई दी तो, घर पहुंची। वहां पड़ोस के चार लोग उनके लड़के को लाठी डंडे से मारपीट रहे था। पुत्र को बचाने गई तो, उन्हें अपशब्द बोलते हुए जान माल की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें