फेरी वाले की बाइक में घुसा कोबरा
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। पटहेरिया चौराहे के पास रविवार को फेरी वाले की चलती बाइक में निकले कोबरा ने फुफकार मारकर सनसनी फैला दी। सांप को देखकर फेरी वाले ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। बाद में बाइक मैकेनिक ने किसी तरह से सांप को बाहर निकाला, जिससे फेरीवाले व्यक्ति को राहत मिली।
बिहार प्रांत के शिवहर जिले के गांव माधोपुर अंनत खैरवा निवासी अजय शाह पुत्र महेंद्र शाह बाइक से फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं।
पटहेरिया चौराहे के पास उनकी चलती बाइक में निकला कोबरा हैंडल पर चढ़कर फुफकार मारने लगा। किसी तरह से बाइक खड़ी करके उन्होंने जान बचाई। बाइक मैकेनिक ने किसी तरह से सीट खोलकर उसके एयर क्लीनर में छिपे सांप को बाहर निकाला। बाहर आने के बाद लोगों ने सांप को मार डाला।