मथौली। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर धूस, लक्ष्मीपुर और नरायनपुर स्थित एएनएम केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का मंगलवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को उन्होंने शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।
सीएमओ डाॅ. सुरेश पटारिया सबसे पहले एएनएम केंद्र लक्ष्मीपुर धूस पहुंचे। एएनएम कलाकांति मिश्रा से गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के टीकाकरण संबंधित जानकारी ली। इसके बाद एएनएम केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचे, वहां तैनात एएनएम कुशमावती व सीएचओ नूरशमा हुसैन से आयुष्मान कार्ड, ई संजीवनी, एनसीडी के बारे में जानकारी ली। आयुष्मान आरोग्य मंदिर नरायनपुर के निरीक्षण में सीएमओ ने सीएचओ लक्ष्मी निषाद से आयुष्मान कार्ड और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच पंजिका रजिस्टर का अवलोकन किया। सीएमओ ने कहा कि संचारी व दस्तक अभियान का अंतिम दिन को ध्यान में रखते हुए एएनएम केंद्र का निरीक्षण किया गया है। कमियों को दूर करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया गया है। इस दौरान मथौली सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश कुमार मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।