पडरौना। क्षेत्र के जंगल खिरकिया मुसहर बस्ती से सोमवार को सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ ने लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि आशा कार्यकर्ता समेत सभी सदस्य मुसहर बस्ती के एक-एक लोगों की ढंग से स्क्रीनिंग करें। संभावित रोगियों के बलगम की जांच तुरंत कराकर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से लाभान्वित करें। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 259 टीम लगाया गया है। टीमों के कार्य का सुपरविजन करने के लिए 53 सुपरवाइजर रखे गए हैं। प्रयास है कि अधिक से अधिक टीबी रोगी इस अभियान के दौरान चिह्नित किए जाएं। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जांच के दौरान चिह्नित क्षय रोगी का 72 घंटे के अंदर इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान समन्वयक नितेश राय, विशाल कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।