गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। क्षेत्र के सेमरा धाम में चल रहे रामकथा में सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे। यह जानकारी जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दी। उन्होंने रविवार को रामकथा के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम कथा के अंतिम दिन यहां आएंगे। उस दिन फाजिलनगर का नाम तुलसीनगर रखने के लिए कहूंगा। वह समय ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि सेमरा धाम में कथा कि हमार मन खूब लगता। एहीजा के खानपान हमरा भा गइल बा। लिट्टी चोखा त मने मिल जाए त का पूछेके। पूर्वांचल के खानपान में रस बा।ऊपर से दही होके त चकाचक हो जाई। उन्होंने कहा कि फाजिलनगर के भी बदले के चाही। अब एके नाम तुलसीनगर होके के चाहीं।