फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक सप्ताह तक छाए रहेंगे बादल, कम नहीं होगी गर्मी

Tue, 09 Apr 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सोमवार को अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 19 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। शाम को हवा चली तो थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने एक सप्ताह तक बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, लेकिन इससे गर्मी में कमी नहीं होगी। आपदा विशेषज्ञ रवि प्रताप राय ने बताया कि भारत मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अनुमान जताया है। इसके चलते कुशीनगर में अगले एक सप्ताह तक हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान धूप निकलने और 15 से 20 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना जताई गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें