फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग लाखों के कपड़े जले

Sat, 31 May 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। बाजार स्थित आर के काॅम्प्लेक्स में शनिवार तड़के रेडिमेड कपड़े की दुकानों में आग लग गई। इसमें बिक्री के लिए रखे गए कपड़े जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। तुर्कपट्टी मुख्य बाजार में आबादी के बीच आरके काॅम्प्लेक्स में निकटवर्ती ग्राम झनकौल निवासी फारूक अंसारी व महुअवां बुजुर्ग निवासी महेंद्र गुप्ता की रेडिमेड कपड़े की दुकान हैं। शनिवार की सुबह करीब तीन बजे आग की लपटें और धुंआ उठने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें