कोटवा बाजार। नौरंगिया स्थित छठ घाट व प्राचीन पोखरा पर प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में साफ-सफाई एवं छिड़काव कराया गया। प्रधान ने बताया कि दोनों दिन छठ घाट पर दर्जनों गांव की हजारों व्रती महिलाओं के लिए शुद्ध पेयजल स्टाल, चाय स्टाल, फलाहार स्टाल के साथ जागरण की भी व्यवस्था की गई है। संवाद