फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुख्यमंत्री के आने से होने लगी बतीसिया माइनर की सफाई

Mon, 05 Aug 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के पास वर्षों से झाड़ियों से पटी पड़ी बतीसिया माइनर की रविवार को एकाएक जेसीबी और मजदूरों से झाड़ियों की सफाई कराई जाने लगी। चर्चा है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी होने पर माइनर की सफाई की जाने लगी।
विज्ञापन


लक्ष्मीपुर गांव के बगल से होकर बतीसिया माइनर निकली है। ग्रामीणों के मुताबिक नहर की वर्ष 2022 में झाड़ी की सफाई हुई थी। उसके बाद से कभी सिल्ट की सफाई नहीं हुई। कई बार शिकायत के बाद भी किसी ने सुध नहीं ली। लेकिन, रविवार की भोर में ही माइनर में जेसीबी और मजदूरों को सफाई करते देख ग्रामीणों को आश्चर्य हुआ। बरसात के मौसम से पहले ही सभी नहरों की सफाई की जानी चाहिए। उसके बाद नहरों में पानी छोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें