पडरौना। पिपरा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने सफाई कराई। गांव के लोगों ने डीएम से शिकायत की थी।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश जायसवाल की अगुवाई में पहुंचे गांव के लोगों ने डीएम उमेश मिश्र को बताया कि गांव जलनिकासी के लिए बने नालियां साफ-सफाई के अभाव में जाम हो गई हैं। इससे जलनिकासी नहीं हो रही है, जिससे बारिश का पानी सड़क पर एकत्र हो गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सदर एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने कानूनगो अशोक सिंह और लेखपाल उत्कर्ष चौबे को मौके पर भेजकर नालियों की साफ-सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई। संवाद