फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला कबड्डी में कक्षा नौ-बी की टीम बनी विजेता

Wed, 07 Aug 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के हनुमान इंटर कॉलेज परिसर में कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक रहे आचार्य पंडित मातादीन शर्मा जयंती समारोह सप्ताह के तहत मंगलवार को आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता में बालक वर्ग और बालिका वर्ग का फाइनल मैच खेला गया। खेल के दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, क्रीडाधिकारी रवि निषाद और जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कबड्डी प्रतियोगिता शुरू कराया। सबसे पहले बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा नौ-ए और 11 अंग्रेजी माध्यम की टीम के बीच मुकाबला हुई। इनके बीच हुए रोमांचक मुकाबले में कक्षा नौ-ए की टीम विजेता घोषित हुई। इसके बाद महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुरू हुआ। इसमें कक्षा 11 जीव विज्ञान और कक्षा नौ -बी वर्ग की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कक्षा नौ-बी की टीम ने फाइनल मैच जीता। इस दौरान विद्यालय के मीडिया प्रभारी राकेश त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, विवेक शर्मा, उषेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें