तरयासुजान। सेवरही ब्लॉक के ग्राम सभा डोमाठ में मनरेगा कार्य को लेकर ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक में विवाद होते ही झड़प हो गई। इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। डोमाठ ग्राम सभा में रविवार को क्षेत्र पंचायत से मनरेगा के मिट्टी का कार्य चल रहा था। ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंच कर मजदूरों को काम बंद कर वापस भेज दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य ग्रामसभा के तहत मनरेगा से कराया जाएगा। उसी काम को रोजगार सेवक संजय प्रसाद ने फिर से शुरू करवाया। रोजगार सेवक जिओ एमएस कर रहे थे। इस दौरान ग्राम प्रधान अख्तर अली आए और रोजगार सेवक संजय प्रसाद से तू-तू मैं-मैं के साथ झड़प हो गई। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।