फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान का दावा, पर नहीं उतर सका अखिलेश का विमान

Sun, 27 Apr 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से हवाई सेवाओं का संचालन शुरू कराने के लिए हाल ही में सांसद विजय कुमार दुबे ने लोकसभा में आवाज उठाई थी। इसके बाद सबकुछ ठीक होने का दावा करते हुए बताया गया था कि एयरपोर्ट से अब यात्री विमानों की उड़ान हो सकती है, यही नहीं रात में भी विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ के मापदंडों को एयरपोर्ट पूरा करता है। वहीं शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विमान एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका, जबकि इसके लिए पूर्व से समय निर्धारित था। जब लैंडिंग का समय आया तो अंतिम समय में एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से सिग्नल नहीं मिला। मौसम खराब है और तकनीकी बाधाएं भी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इस आधार पर उड़ान का दावा कैसे किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग राजनीतिक दवाब के चलते भी विमान के लैंडिंग नहीं होने की बात कह रहे हैं। चर्चा है कि यहां एयरपोर्ट संचालन को लेकर सपा कार्यकर्ता आवाज उठा सकते थे, इसलिए अनुमति नहीं दी गई और बहाना देकर टाल दिया गया। वहीं बृहस्पतिवार को ही समाजवादी पार्टी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र भेजकर चार्टर प्लेन उतरने को लेकर अवगत करा दिया था। अनुमति नहीं मिलने पर लखनऊ से चलने के बाद अखिलेश के प्लेन को गोरखपुर में उतारना पड़ा। सुबह 11 बजे वहां उतरने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और वहां से वह सड़क मार्ग से कुशीनगर आए। सपा सुप्रीमो से जब इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें मौसम का खराब होना बताया गया, जबकि आसमान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें