फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चौकीदारों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

Wed, 24 Jan 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ के जिला इकाई की मंगलवार को कसया तहसील परिसर में बैठक हुई। चौकीदारों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अमरजीत कन्नौजिया ने कहा कि अल्प वेतन में ग्राम प्रहरी अपनी ड्यूटी निभाते हैं। आपराधिक गतिविधियों की जानकारी थाने में देते हैं। भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने पर केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें 10,500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। लेकिन अब भी उन्हें 2500 रुपये ही मानदेय मिल रहा है। बैठक में चौकीदारों ने मानदेय बढ़ाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, पुलिस के अनुरूप वर्दी व सुविधा देने, रेगुलेशन के अनुसार काम लेने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें