फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चिप्स व फास्टफूड बच्चों में बढ़ा रहा अस्थमा

Thu, 06 Feb 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यदि आपका बच्चा चिप्स या फास्टफूड का शौकीन है तो यह उसके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। बाजार में मिल रहे फास्टफूड का सेवन बच्चों को बीमार तो बना ही रहा है, वहीं अब इनसे गंभीर बीमारियां भी घेरने लगी हैं। चिप्स और फास्टफूड का इस्तेमाल करने वाले बच्चे पेट से संबंधित बीमारी के अलावा अस्थमा की चपेट में आ रहे हैं। फेफड़ा एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि हॉट चिप्स और चिकन नगेट्स जैसे फास्टफूड में अस्वास्थ्यकर वसा होता है। बाजार में मिल रहे ट्रांस फैट मक्खन, बेक किए सामान और मिठाइयों के साथ चिप्स या दूसरे तले हुए स्नैक्स और लगभग सभी फास्ट फूड को बच्चे बड़े ही मन से खा रहे हैं। इसमें मौजूद ट्रांस फैट, संतृप्त वसा, चीनी और लाल मांस अस्थमा बढ़ा सकते हैं, इसलिए इसे बच्चों को इसे खाने न दें। क्योंकि कम प्रोसेस्ड खाना खाने से बच्चों में अस्थमा की समस्या बढ़ सकती है। गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण कुमार राव ने बताया कि जंक फूड का सेवन बच्चों की पाचन शक्ति को कमजोर बना सकता है। फास्ट फूड का सेवन करने से हृदय से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। जंक फूड में ट्रांस फैट पाया जाता है, जो लीवर में जमा हो जाता है और इसके कार्य को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें