फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चाइनीज मांझा गले में फंसा, बाइक सवार घायल

Tue, 31 Dec 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बे के ओवरब्रिज पर सोमवार की शाम एक बाइक सवार के गले में चाइनीज मांझा फंसने से गला कट गया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हाटा कोतवाली के पड़री गांव के रहने वाले अभिषेक उम्र 25 वर्ष शाम को अपने पिता देवशरण के साथ गोरखपुर से घर जा रहे थे। अभी ये सुकरौली ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि तभी एक पतंग के चाइनीज मांझे में उनका गला फंस गया और वह लहूलुहान होकर हाईवे पर गिर गया। इस घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज के दौरान घायल अभिषेक के गले में करीब एक दर्जन टांके लगाए गए। घायल की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें