फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बच्चों ने देखी श्री हनुमान अंश, चेहरे पर खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। संविलियन विद्यालय मठिया जयकिशुन के छात्र-छात्राओं को शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सिनेमा मॉल में ‘श्री हनुमान अंश’ फिल्म दिखाई गई। बड़े पर्दे पर फिल्म देखने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। इस दौरान बच्चों ने जमकर मनोरंजन किया और फिल्म से भारतीय संस्कृति व धार्मिक आस्था से जुड़े पहलुओं को भी समझा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं। इस तरह के आयोजन बच्चों में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान लाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान सुनीता चौधरी, शिवानंद मिश्र, सुनील कुमार पांडेय, अमरदेव, हर्षित कुमार तिवारी, गीता राय, मंजू मिश्रा, पंकज कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें